अपराधी की कोई जाति नहीं होती, इंसान के भेष में शैतान होता है: नीरज मिश्रा

अपराधी की कोई जाति नहीं होती, इंसान के भेष में शैतान होता है: नीरज मिश्रा

— गौतम मौर्या के परिजनों से मिले जिला पंचायत सदस्य, सपा सांसद नीरज मौर्य से कराई फोन पर बात

शाहजहांपुर। कांट क्षेत्र के कमलनयनपुर गांव में चर्चित गौतम मौर्या हत्याकांड के बाद सोमवार को जिला पंचायत सदस्य नीरज मिश्रा पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने समाजवादी पार्टी के सांसद नीरज मौर्य से भी फोन पर परिजनों की बात कराई। सांसद ने भी परिवार को हरसंभव सहयोग और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया। नीरज मिश्रा ने कहा कि गौतम की हत्या बेहद दर्दनाक और निंदनीय घटना है। दोषियों के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जिससे भविष्य में कोई भी इस तरह का जघन्य अपराध करने का साहस न कर सके। उन्होंने कहा, “अपराधी की कोई जाति या धर्म नहीं होता। वह इंसान के भेष में छिपा शैतान होता है। इसलिए इस घटना को सांप्रदायिक या जातीय रंग देने के बजाय सभी को पीड़ित परिवार के साथ खड़े होकर उनकी हरसंभव मदद करनी चाहिए।” उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में समाज के सभी वर्गों और सभी राजनीतिक दलों को एकजुट होकर पीड़ित परिवार का मनोबल बढ़ाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि परिवार को न्याय दिलाने और हरसंभव सहयोग उपलब्ध कराने के लिए वह स्वयं भी लगातार प्रयासरत रहेंगे।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!