जामो पुलिस ने भाभी का हत्या करने वाले देवर को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल लोहे की फन्टी बरामद ।

जामो पुलिस ने भाभी का हत्या करने वाले देवर को किया गिरफ्तार, आलाकत्ल लोहे की फन्टी बरामद ।

          पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद अमेठी में अपराध व अपराधियों की धर पकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में दिनांक 21.08.2026 को क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश वर्मा के कुशल नेतृत्व में थाना जामो पुलिस द्वारा तलाश वांछित, देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु, वाहन के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 203/26 धारा 103(1) बीएनएस थाना जामो में वांछित अभियुक्त देवा पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम पूरे दीवान मजरे पूरे चितई थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार किया गया । 

      पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि मेरी भाभी काफी दिनों से अपने मायके में थी हमारे घर पर खाना बनाने वाला कोई नहीं था । बहुत समझाने के बाद वह दिनांक 19.08.2026 को घर आयी थी । खाना बनाने व खाना देने को लेकर विवाद हो गया इसी दौरान गुस्से में मैनें उनकी गर्दन दबा दिया जिससे वह बेहोश हो गयी तब मैं बगल में रखे लोहे के फन्टी से कई बार उसने चेहरे व सिर पर मार दिया जिससे उनकी मृत्यु हो गयी । घर में ही लोहे की फन्टी छिपाकर बाहर चला गया जब काफी लोग मेरे घर पर आ गये तब मैं वापस घर आया और लोगों को बताया कि घर में चावल दाल अनाज नहीं था इसीलिये भाभी गुस्से में अपने को चाकू मार लिया है सब्जी काटने वाले चाकू में खून लगाकर पास में ही रख दिया था जिससे लोग मुझ पर शक न करें । अभियुक्त की निशानदेही पर बक्से से आलाकत्ल लोहे की फन्टी बरामद किया गया । बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना जामो पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । 

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता–

  • देवा पुत्र पारसनाथ निवासी ग्राम पूरे दीवान मजरे पूरे चितई थाना जामो जनपद अमेठी उम्र करीब 23 वर्ष ।
    बरामदगी-
  • आलाकत्ल 01 लोहे की फन्टी ।
    पंजीकृत अभियोग-
  • मु0अ0सं0 203/26 धारा 103(1), 23(2) बीएनएस थाना जामो जनपद अमेठी ।
    गिरफ्तार करने वाली टीम-
  1. विनोद कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक थाना जामो जनपद अमेठी ।
  2. उ0नि राम किशोर रावत थाना जामो जनपद अमेठी ।
  3. उ0नि0 दिलीप कुमार थाना जामो जनपद अमेठी ।
  4. हे0का0 ओंकार सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।
  5. का0 ऋषभ सिंह थाना जामो जनपद अमेठी ।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!