खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

खेत से लौट रहे युवक की चाकू से गोदकर हत्या, एक आरोपी ग्रामीणों के हत्थे चढ़ा

शाहजहांपुर : कांट थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात खेत से घर लौट रहे एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर भाग निकले, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है। कांट थाना क्षेत्र के कमलनैनपुर गांव निवासी 20 वर्षीय गौतम मौर्य शुक्रवार रात करीब 9 बजे खेत का काम निपटाने के बाद घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे चार युवकों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से गौतम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हमलावरों का पीछा किया और एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि उसके तीन साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़े गए आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित मौके पर पहुंचे और बाद में मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। हत्या के पीछे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!