70 किमी पैदल यात्रा कर लाए 61 लीटर गंगाजल, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

70 किमी पैदल यात्रा कर लाए 61 लीटर गंगाजल, भोलेनाथ का किया जलाभिषेक

कांट (शाहजहांपुर)। सावन माह में कांट क्षेत्र के ग्राम सरथौली में शिवभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। शिव मित्र मंडल के शिवभक्तों ने पंचाल घाट (फर्रुखाबाद) से करीब 70 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर 61 लीटर गंगाजल लाया और गांव के प्राचीन शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से जलाभिषेक किया। सोमवार सुबह करीब 11 बजे शिवभक्त गांव पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद “हर-हर महादेव” के जयघोष के बीच गंगाजल, बेलपत्र, धतूरा, पुष्प और अन्य पूजन सामग्री से भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजन-अर्चन किया गया। पूरे मंदिर परिसर में भक्तिमय माहौल रहा और श्रद्धालुओं ने क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।शिव मित्र मंडल के सदस्यों ने बताया कि सावन माह में पंचाल घाट से गंगाजल लाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करने की परंपरा वर्षों से चली आ रही है। इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह और आस्था के साथ पैदल यात्रा पूरी कर परंपरा का निर्वहन किया। इसी क्रम में गांव के आश्रम मंदिर में भी 25 लीटर गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया गया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर जनकल्याण एवं क्षेत्र की सुख-शांति की प्रार्थना की। इस अवसर पर राजू, नरेंद्र, शोभित, रोहित, लल्ला, सत्यप्रकाश शुक्ला सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!