बिसौली में सपा का विशाल प्रदर्शन, दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और खाद संकट को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बिसौली में सपा का विशाल प्रदर्शन, दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और खाद संकट को लेकर राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

बिसौली – गुरुवार को समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व प्रदेश कोऑर्डिनेटर सतीश प्रेमी के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बिसौली तहसील में धरना-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ता हाथों में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर, अखिलेश यादव, डिंपल यादव और दिल्ली आंदोलन से संबंधित तस्वीरें व मांगों की तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए तहसील पहुंचे। धरने को संबोधित करते हुए सतीश प्रेमी ने दिल्ली में छात्रों और युवाओं पर हुए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए इसे लोकतंत्र के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाया जा रहा है।
महिला सभा की राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमारी यादव ने कहा कि देश में छात्र-छात्राओं, महिलाओं और युवाओं की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है।
धरने के बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार बिसौली को सौंपा गया। ज्ञापन में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करने, दिल्ली लाठीचार्ज की उच्च स्तरीय जांच कराने तथा मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकने की मांग की गई। इसके अलावा किसानों को खाद की कमी का मुद्दा उठाते हुए एक अलग ज्ञापन भी सौंपा गया। सतीश प्रेमी ने तीन दिन के भीतर पर्याप्त खाद उपलब्ध कराने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर दोबारा आंदोलन किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!