कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, महिला व बच्चा घायल

कार की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत, महिला व बच्चा घायल

शाहजहांपुर। रोजा थाना क्षेत्र में गुरुवार रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई, जबकि कार में सवार एक महिला और बच्चा घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। हादसा रात करीब आठ बजे अटसलिया और सैटेलाइट ओवरब्रिज के बीच हुआ। रोजा थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव निवासी 25 वर्षीय विष्णु और उनके ताऊ 70 वर्षीय बलराम मंडी समिति में काम खत्म करने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आई कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं कार में सवार एक महिला और एक बच्चा भी चोटिल हो गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां चिकित्सकों ने विष्णु और बलराम को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए।

रोजा थाना प्रभारी उमेश मिश्रा ने बताया कि दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घायल महिला और बच्चे का उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!