बिना नंबर की ‘VIP’ कार में पहुंचे भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीओ ने लगाई फटकार

बिना नंबर की ‘VIP’ कार में पहुंचे भीम आर्मी जय भीम के राष्ट्रीय अध्यक्ष, सीओ ने लगाई फटकार

मेरठ। दलित युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में न्याय की मांग को लेकर मंगलवार को भीम आर्मी जय भीम संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कमिश्नरी पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। बाद में कार्यकर्ता जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट की ओर बढ़े, लेकिन पुलिस ने उन्हें गेट पर ही रोक दिया। इसके बाद मौके पर ही मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। इसी दौरान कमिश्नरी पार्क के पास खड़ी राष्ट्रीय अध्यक्ष की नई इनोवा कार पर यातायात पुलिस की नजर पड़ी। कार पर न तो रजिस्ट्रेशन नंबर था और न ही अस्थायी नंबर, जबकि आगे ‘VIP’ लिखा हुआ था। नियमों के उल्लंघन पर ट्रैफिक पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया और उसे सीज कर पुलिस लाइन भेजने की तैयारी शुरू कर दी। गाड़ी पकड़े जाने की सूचना मिलते ही संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी (सिविल लाइन) सुचिता सिंह भी वहां पहुंचीं। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनजीत सिंह नौटियाल से पूछा कि बिना नंबर प्लेट की गाड़ी लेकर सड़क पर कैसे चल रहे हैं। सीओ ने स्पष्ट कहा कि किसी भी वाहन पर स्थायी या अस्थायी रजिस्ट्रेशन नंबर प्रदर्शित होना अनिवार्य है। इस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताया कि वाहन का स्थायी नंबर आवंटित हो चुका है, लेकिन अभी उसे गाड़ी पर नहीं लगाया गया है। इस पर सीओ ने उन्हें यातायात नियमों का पालन करने की नसीहत दी और चेतावनी देकर गाड़ी सहित वहां से जाने दिया।
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में चर्चा रही कि जो संगठन पुलिस-प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने आया था, उसे खुद यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की फटकार सुननी पड़ी। प्रदर्शन में मंडल अध्यक्ष जयराम, जिला अध्यक्ष अंकुर जाटव समेत संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!