हाइड्रा से टकराकर खाई में उतरी रोडवेज बस, सभी यात्री सुरक्षित

हाइड्रा से टकराकर खाई में उतरी रोडवेज बस, सभी यात्री सुरक्षित

गजरौला। थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक रोडवेज बस और हाइड्रा की टक्कर के बाद बस अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खाई में चली गई। बस में सवार 22 यात्री सुरक्षित रहे और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और यात्रियों को दूसरे वाहनों से गंतव्य के लिए रवाना कराया।

हादसा थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सराय सुंदरपुर के पास हुआ। रोडवेज बस पूरनपुर से पीलीभीत की ओर जा रही थी। सुबह करीब 11:30 बजे सामने से आ रही हाइड्रा से बस की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद घटना घटी। हादसे में बस चालक मोर सिंह निवासी ग्राम कलापुर, थाना इज्जतनगर, जनपद बरेली को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद हाइड्रा चालक वाहन छोड़कर भाग गया। सीओ सिटी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि हादसे में यात्रियों को चोटें नहीं आईं। थाना पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं

https://www.youtube.com/@admin

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!