हिस्ट्रीशीटर बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा पत्नी समेत गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के दौरान हंगामा

हिस्ट्रीशीटर बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा पत्नी समेत गिरफ्तार, कोर्ट में पेशी के दौरान हंगामा

बरेली। भमोरा थाना पुलिस ने 25 हजार रुपये के इनामी और हाल ही में हिस्ट्रीशीटर घोषित किए गए बर्खास्त सिपाही सुरकेश शर्मा को उसकी पत्नी कृतिका शर्मा और साथी ओमवीर के साथ गिरफ्तार कर लिया। तीनों को शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां पेशी के दौरान वकीलों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। पुलिस के अनुसार सुरकेश शर्मा के खिलाफ रंगदारी समेत विभिन्न मामलों में कार्रवाई चल रही है। उसके खिलाफ पहले से 17 मुकदमे दर्ज हैं। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस टीमों को लगातार चकमा दे रहा था। एसएसपी अनुराग आर्य के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार सुबह करीब 6:15 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया गया। बताया गया कि सुरकेश शर्मा की पत्नी कृतिका शर्मा पेशे से अधिवक्ता हैं। उनकी गिरफ्तारी को लेकर न्यायालय परिसर में कुछ वकीलों ने विरोध जताया और हंगामा किया। इस दौरान पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बहस भी हुई। मामले को गंभीरता से लेते हुए न्यायालय ने भमोरा थाना प्रभारी पवन कुमार को तलब किया। इसके बाद उनसे बंद कमरे में पूछताछ की गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सुरकेश शर्मा को कुछ दिन पहले ही हिस्ट्रीशीटर घोषित किया गया था। वह चंदौली जिले में तैनाती के दौरान बर्खास्त हुआ था और तब से विभिन्न मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!