दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार

दहेज हत्या के मामले में वांछित पति गिरफ्तार

बण्डा, शाहजहाँपुर। थाना बण्डा पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर पत्नी को प्रताड़ित करने तथा विषाक्त पदार्थ देकर उसकी हत्या करने का आरोप है।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बण्डा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शुक्रवार को पिपरिया हरिश्चन्द्र मोड़ से आरोपी अमरजीत पुत्र वीरपाल (24 वर्ष) निवासी ग्राम सिसौरा सिसौरी, थाना बण्डा को गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार 17 जून 2026 को मृतका के पिता की तहरीर पर थाना बण्डा में अमरजीत समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि ससुराल पक्ष अतिरिक्त दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल और सोने की चेन की मांग कर रहा था। मांग पूरी न होने पर विवाहिता को लगातार प्रताड़ित किया गया और बाद में उसे विषाक्त पदार्थ देकर मौत के घाट उतार दिया गया।
इस संबंध में थाना बण्डा पर मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया गया है, जबकि मामले के अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक प्रदीप चौधरी, कांस्टेबल मोहित पंवार एवं आरक्षी आदेश कुमार शामिल रहे।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!