शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से कराया था निकाहनामा

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से कराया था निकाहनामा

शाहजहांपुर। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर कोर्ट मैरिज व निकाहनामा तैयार कराने के आरोपित को जलालाबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार सुबह मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को मिर्जापुर थाना क्षेत्र के जरियनपुर तिराहे के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रुआबशेर उर्फ राहुल पुत्र मुरादशेर निवासी इमादपुर थमरई, थाना शमशाबाद, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 22 मई 2026 को पीड़िता की मां ने थाना जलालाबाद में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने उनकी पुत्री को शादी का भरोसा देकर लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि बाद में उसने आधार कार्ड में उम्र बदलवाकर फर्जी दस्तावेजों के सहारे कोर्ट मैरिज और निकाहनामा तैयार करा लिया। परिजनों के विरोध करने पर आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच के दौरान आरोपी फरार हो गया था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी के समय पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पैन कार्ड, एक क्रेडिट कार्ड और दो आधार कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक अपराध रविशंकर यादव, कांस्टेबल सतीश कुमार, कांस्टेबल सचिन कुमार तथा महिला कांस्टेबल विनय सोलंकी शामिल रहीं।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!