बजीरगंज नगर पंचायत में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

बजीरगंज नगर पंचायत में 2.5 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास

शहर विधायक महेश गुप्ता ने किया विधिवत शुभारम्भ, विकास को दी नई गति

नगर पंचायत बजीरगंज में आज विकास की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए शहर विधायक श्री महेश गुप्ता जी ने लगभग 2.5 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत शिलान्यास कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर क्षेत्र में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शहर विधायक महेश गुप्ता ने कहा कि “बजीरगंज नगर पंचायत में विकास की कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। पूर्व में भी अनेक विकास कार्य कराए गए हैं और आने वाले समय में और भी व्यापक योजनाएं लागू की जाएंगी, जिससे क्षेत्र की तस्वीर बदलेगी।”
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में सुशासन और कानून व्यवस्था की मजबूत स्थापना हुई है, जिससे विकास कार्यों को गति मिली है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाएं—जैसे प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, हर घर जल योजना आदि—का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
इस दौरान विधायक श्री गुप्ता ने नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क, नाली निर्माण एवं प्रकाश व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों का शिलान्यास किया, जिनमें प्रमुख रूप से—
वार्ड 06 में पप्पू के प्लॉट से दसवीं स्थल तक सीसी सड़क एवं नाली निर्माण (₹11.95 लाख)
वार्ड 13 व 9 में कन्या पाठशाला मार्ग तक सीसी सड़क व नाली निर्माण (₹16.50 लाख)
वार्ड 09 में विभिन्न स्थानों पर सड़क एवं नाली निर्माण कार्य (₹9.64 लाख व ₹8.58 लाख)
वार्ड 13 एवं वार्ड 4 में सड़क एवं नाली निर्माण (₹2.78 लाख व ₹17.44 लाख)
नगर में पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु पोल सहित स्ट्रीट लाइट अधिष्ठापन (₹34.60 लाख)
कब्रिस्तान मोड़ से आंवला मार्ग तक नाला निर्माण (₹23.93 लाख)
दिलशाद की दुकान से हज्जन पुलिया तक नाला निर्माण (₹24.74 लाख)
रामौतार की दुकान से बिसौली मार्ग तक आरसीसी नाला निर्माण (₹24.99 लाख)
हतरा मोड़ से रामौतार वार्ष्णेय की दुकान तक आरसीसी नाला निर्माण (₹24.90 लाख)
आसरा आवास क्षेत्र में नाला निर्माण (₹24.51 लाख)
इन सभी कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी, आवागमन सुगम होगा तथा नगर की आधारभूत संरचना और मजबूत होगी।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री राघव चौहान,चेयरमेन पुत्र जहीर,भाजपा नेता श्री जेकी वार्ष्णेय,सार्थक गुप्ता, राहुल, श्री रामेन्द्र शर्मा,अनुज सक्सेना, उपेंद्र शाक्य, सभासद श्री निक्की,लाखन सिंह,रिददी प्रताप सिंह
संजू गुप्ता,जयपाल दिवाकर जिला पंचायत सदस्य,डिपिन वार्ष्णेय,
सुरेश मीना सभासद,राजपाल सागर,
बिजेंद्र कुमार,रंजीत सिंह,सावित्री देबी,ओमकार सिह
सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अंत में विधायक श्री महेश गुप्ता ने कहा कि “डबल इंजन की सरकार के सहयोग से बदायूँ जनपद निरंतर विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है और आने वाले समय में यह विकास यात्रा और तेज होगी।”

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!