शाहजहांपुर के तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार तड़के करीब 3 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस

शाहजहांपुर के तिलहर-दातागंज स्टेट हाईवे पर शनिवार तड़के करीब 3 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में लगभग 30 श्रद्धालु घायल हो गए। बस बहराइच से आंवला स्थित प्रसिद्ध मनौना धाम जा रही थी। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुट गए।

बस में करीब 40 से 45 श्रद्धालु सवार थे। करकौर गांव में तिराहा के पास सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के प्रयास में चालक ने बस को मोड़ा, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते बस सड़क किनारे गहरी खाई में जा गिरी और पलट गई।

ग्रामीणों ने बचाई यात्रियों की जान

हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बस के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों के संयुक्त प्रयास से सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया।

108 एंबुलेंस के ईएमटी रवि नंदन और स्वास्थ्यकर्मियों ने कई घायलों का प्राथमिक उपचार मौके पर ही किया। इसके बाद सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि अधिकांश यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं।

ग्रामीणों ने हादसे के लिए स्टेट हाईवे पर बने गहरे गड्ढों को जिम्मेदार ठहराया है। उनका कहना है कि सड़क पर लगातार पानी बहने के कारण मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है और वहां बड़ा गड्ढा बन गया है। आशंका है कि चालक गड्ढे से बचने की कोशिश में बस पर नियंत्रण खो बैठा।

जांच शुरू, श्रद्धालु रवाना

थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायलों को उपचार उपलब्ध कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालुओं को दूसरी बस से मनौना धाम के लिए रवाना कर दिया गया। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है, जबकि ग्रामीणों ने सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की है।

आपका_अपना केजीएन एक्सप्रेस न्यूज़

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!