बिजनौर के चांदपुर मे नुमाइश मेला मे दर्दनाक हादसा झूले से गिरकर फैज़ नाम के लड़के की मौत

बिजनौर के चांदपुर मे नुमाइश मेला मे दर्दनाक हादसा झूले से गिरकर फैज़ नाम के लड़के की मौत

बिजनौर के चांदपुर में आयोजित प्रदर्शनी उस समय मातम में बदल गई, जब एक तेज रफ्तार बड़ा झूला अचानक हादसे का शिकार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार झूला तेज गति से घूम रहा था, तभी अचानक एक युवक नाके (सीट) से नीचे गिर पड़ा। गंभीर चोट लगने से मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जिस बड़े झूले से हादसा हुआ, उसे चलाने की कोई वैध अनुमति (परमिशन) नहीं थी। इसके बावजूद झूला खुलेआम संचालित हो रहा था, जिससे प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि झूले की फिटनेस जांच भी नहीं कराई गई थी और सुरक्षा मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया। ऐसे में यह हादसा कहीं न कहीं प्रशासनिक लापरवाही और संभावित मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
अब बड़ा सवाल यही है कि आखिर इस लापरवाही का जिम्मेदार कौन है?
क्या दोषियों पर सख्त कार्रवाई होगी या फिर यह मामला भी ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा — यह देखना बाकी है।

पत्रकार आमिर महफूज खान

केजीएन एक्सप्रेस न्यूज़

kgnexpressnews#foryoupage #NewsUpdate

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!