हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। इसमें बैंक के रिकवरी एजेंट एक शख्स को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। पास में एक महिला है जो उन्हें रोक रही है। ये रिकवर एजेंट क्रेडिट कार्ड के बकाया को लेकर ग्राहक के साथ मारपीट कर रहे थे। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार बैंक या उनके रिकवरी एजेंट को ऐसे अधिकार नहीं हैं कि वे इस तरह का व्यवहार करें। हां, बैंक रिजर्व बैंक के नियमानुसार लोन या क्रेडिट कार्ड का बकाया मांग सकते हैं, लेकिन गलत व्यवहार नहीं कर सकते।
अगर कोई ग्राहक लोन की ईएमआई या क्रेडिट का बकाया समय पर नहीं चुका पाता है तो परेशान नहीं होना चाहिए। इसके लिए जरूरी है कि सबसे पहले बैंक से बात करें और उसे अपनी समस्या बताएं। इसके लिए बैंक को ई-मेल करें या चिट्ठी लिखें, ताकि कम्युनिकेशन का प्रूफ रहे। अमूमन बैंक ग्राहक की परेशानी समझते हैं और कोई आसान रास्ता निकालते हैं। बैंक से पूरी बातचीत का प्रूफ जरूर रखें।
loanrecover #rbi #rbiguidlines #kgnexpressnews
https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

