आगरा का केमिस्ट्री टीचर मनोज कुमार अपनी ‘नॉलेज’ से खेल रहा था

आगरा का केमिस्ट्री टीचर मनोज कुमार अपनी ‘नॉलेज’ से खेल रहा था खतरनाक खेल, इसके यहां से जो मिला, सभी रह गए सन्न


आगरा के केमिस्ट्री टीचर मनोज कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके यहां जो मिला है, उसे देख पुलिस भी हैरान है

आगरा के एक केमिस्ट्री टीचर पर ऐसा आरोप लगा है, जिसे जान आप हैरान रह जाएंगे. आरोप है कि केमिस्ट्री टीचर सिंथेटिक ड्रग एमडीएमए बना रहा था. बता दें कि ये काफी खतरनाक ड्रग है. पुलिस ने टीचर के कब्जे से भारी मात्रा में केमिकल और उपकरण भी बरामद किए हैं

पुलिस का कहना है कि आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में ड्रग बनाने का कच्चा माल भी मिला है. कई रसायन पुलिस को बरामद हुए हैं. फिलहाल ये मामला सामने आने के बाद पुलिस एक्टिव हुई है और आरोपी की कुंडली खंगाल रही है.

किराए के मकान में रह रहा था आरोपी
बता दें कि आरोपी केमिस्ट्री टीचर का नाम मनोज कुमार है. वह फिरोजाबाद जिले के थाना नारखी क्षेत्र के ग्राम मरसलगंज पोस्ट गांगनी का रहने वाला है. इस समय वह आगरा के थाना खंदौली क्षेत्र के नगला मट्टू में रह रहा था. यहां उसने किराए पर मकान ले रखा था
पुलिस का कहना है कि आरोपी अपनी केमिस्ट्री की जानकारी के माध्यम से एमडीएमए ड्रग बना रहा था. 

पुलिस ने लिया एक्शन
बता दें कि पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है. आरोपी के ऊपर एनडीपीएस एक्ट में भी केस दर्ज किया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है. वह ये पता करने की कोशिश कर रही है कि इस काम में वह अकेला था या उसके साथ कोई बड़ा नेटवर्क इसके पीछे काम कर रहा है. फिलहाल पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है.

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!