ऑनलाइन इश्क का खूनी अंजाम

ऑनलाइन इश्क का खूनी अंजाम: इंस्टाग्राम की ‘मोहब्बत’ में भाई बना अपनी ही बहन का कातिल
मुरादाबाद। सोशल मीडिया के आभासी प्रेम ने एक हंसते-खेलते परिवार को तबाह कर दिया। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक इंजीनियर भाई, हार्दिक ने अपनी सगी जुड़वा बहन हिमशिखा की चाकू से 84 वार कर नृशंस हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई मां नीलिमा पर भी आरोपी ने जानलेवा हमला किया, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
शादी का जुनून और घर का विरोध
पुलिस पूछताछ में जो सच सामने आया, वह चौंकाने वाला है। हार्दिक पिछले डेढ़ साल से पुणे की एक मुस्लिम युवती के साथ इंस्टाग्राम पर ‘रिलेशनशिप’ में था। वह उससे शादी करने की जिद पर अड़ा था। बहन हिमशिखा उसे बार-बार समझाती थी कि “इश्क में पागल मत हो, अभी करियर बनाने की उम्र है।” यही सलाह भाई को नागवार गुजरी।
कभी मिले नहीं, फिर भी कत्ल का जुनून
हैरानी की बात यह है कि जिस युवती के लिए हार्दिक ने अपनी बहन को मौत के घाट उतारा, उससे वह कभी असल जिंदगी में मिला तक नहीं था। पुलिस के मुताबिक, हार्दिक को डर था कि उसके कारण युवती को उसके घर वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। इसी मानसिक तनाव और पारिवारिक टोका-टाकी के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अब जेल की सलाखों के पीछे है, लेकिन पीछे छोड़ गया है एक कभी न भरने वाला जख्म।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!