UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के रिजल्ट के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है

UPSC सिविल सर्विस एग्जाम 2025 के रिजल्ट के बाद एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। मेरिट लिस्ट में AIR 301 पर आकांक्षा सिंह का नाम दर्ज है, जिनका रोल नंबर 0856794 बताया गया है। लेकिन इस रैंक को लेकर बिहार और उत्तर प्रदेश की दो अलग-अलग छात्राओं ने दावा कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि दोनों का नाम आकांक्षा सिंह ही है।
मामले की पड़ताल के दौरान दैनिक भास्कर ने दोनों कैंडिडेट्स के एडमिट कार्ड की जांच की। यूपी के गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के इंटरव्यू कॉल लेटर पर रोल नंबर 0856794 दर्ज है। इस एडमिट कार्ड पर मौजूद QR कोड स्कैन करने पर भी वही रोल नंबर सामने आता है, जिससे दस्तावेज़ सही नजर आते हैं।
दूसरी ओर, बिहार के आरा की आकांक्षा सिंह ने अपना प्रीलिम्स एडमिट कार्ड दिखाया। इस पर भी रोल नंबर 0856794 ही लिखा है। हालांकि जब इस एडमिट कार्ड का QR कोड स्कैन किया गया, तो उसमें 085659 रोल नंबर दिखाई दिया।
इस खुलासे के बाद मामला और उलझ गया है। अब सवाल उठ रहा है कि क्या UPSC की ओर से एडमिट कार्ड जारी करने में कोई तकनीकी गलती हुई है, या फिर बिहार की आकांक्षा के एडमिट कार्ड में छेड़छाड़ की गई है। फिलहाल इस पूरे विवाद पर UPSC की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!