थाना भुना पुलिस की कार्रवाई : अवैध देशी शराब सहित एक आरोपी काबू

थाना भुना पुलिस की कार्रवाई : अवैध देशी शराब सहित एक आरोपी काबू

– नहला–खेड़ी रोड स्थित खंडहर मकान के पास बेचने की फिराक में खड़ा था आरोपी

भुना, 09 मार्च। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना भुना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को अवैध देशी शराब सहित काबू किया है।
थाना भुना प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस टीम हेड कांस्टेबल मनदीप कुमार के नेतृत्व में गांव नहला बस अड्डा क्षेत्र में गश्त एवं अपराध जांच के दौरान मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर खास से सूचना मिली कि कुलदीप नहला–खेड़ी रोड स्थित एक खंडहर मकान के पीछे अवैध देशी शराब की पेटियां रखकर बेचने की फिराक में खड़ा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर रेड की। वहां एक युवक खंडहर मकान के पीछे शराब की पेटियों के पास खड़ा दिखाई दिया। पुलिस टीम को देखकर वह घबरा गया, जिसे काबू कर उसका नाम-पता पूछा गया। उसने अपना नाम कुलदीप बताया।
तलाशी लेने पर आरोपी के कब्जे से मस्ती माल्टा मार्का की 24 बोतल, फ्रेश माल्टा मार्का की 12 बोतल, शाही मार्का की 8 बोतल, शाही मार्का के 16 अध्धे तथा फ्रेश माल्टा मार्का के 24 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद हुई। आरोपी से शराब रखने संबंधी कोई लाइसेंस या परमिट प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
इस संबंध में मुकदमा नंबर 51 दिनांक 08.03.2026 धारा 61-4-20 एक्साइज एक्ट के तहत थाना भुना में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को काबू कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है तथा उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!