शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आईपीएस अधिकारी Ajay Pal Sharma पर साजिश रचने का आरोप लगाया है।

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आईपीएस अधिकारी Ajay Pal Sharma पर साजिश रचने का आरोप लगाया है। शंकराचार्य ने एक फोटो सार्वजनिक करते हुए दावा किया कि उनकी गिरफ्तारी की “स्क्रिप्ट” तैयार करने के पीछे यही अधिकारी हैं। फोटो में आईपीएस अजय पाल शर्मा, उनके खिलाफ केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक स्तर पर इन आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है।गौरतलब है कि अजय पाल शर्मा वही अधिकारी हैं जिन्होंने शामली में एसपी रहते हुए आशुतोष ब्रह्मचारी को जेल भेजा था।

2011 बैच के आईपीएस अजय पाल शर्मा को “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” के रूप में भी जाना जाता है। 15 साल के करियर में उनके नेतृत्व में 500 से अधिक पुलिस मुठभेड़ दर्ज की गईं, जिनमें 15 अपराधी मारे गए, जबकि अन्य गिरफ्तार किए गए।पंजाब के लुधियाना के मूल निवासी अजय पाल शर्मा आईपीएस बनने से पहले डेंटल सर्जन थे। उन्होंने पटियाला के सरकारी मेडिकल कॉलेज से बीडीएस की डिग्री ली। वर्तमान में वे प्रयागराज में एडिशनल सीपी

(लॉ एंड ऑर्डर) के पद पर तैनात हैं।वे हाथरस, शामली, गाजियाबाद, रामपुर और जौनपुर में एसपी/एसएसपी रह चुके हैं। जौनपुर में 22 महीने के कार्यकाल के दौरान 136 एनकाउंटर दर्ज हुए, जो एक जिले में एसपी के कार्यकाल के दौरान सबसे अधिक माने जाते हैं।

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!