डबल डंकर बस ने कार को मार दी टक्कर, 6 की मौत, हाथरस में हुआ ये हादसा दहला देगा

डबल डंकर बस ने कार को मार दी टक्कर, 6 की मौत, हाथरस में हुआ ये हादसा दहला देगा


उत्तर प्रदेश के हाथरस से बड़े हादसे की खबर सामने आई है. यहां सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है. बता दें कि डबल डेकर ने पीछे से कार को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कार में सवार 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. मौके पर पहुंचे पुलिस-प्रशासन ने राहत-बचाव काम शुरू किया

कौन थे कार सवार?
ये हादसा हाथरस जिले में थाना सादाबाद क्षेत्र के अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर 141 माइलस्टोन के पास हुआ है. यहां कार सवार 6 लोग नोएडा से आगरा की तरफ जा रहे थे. इस दौरान नोएडा से गोरखपुर जा रही डबल डेकर बस ने कार को पीछे से टक्कर मार दी.

टक्कर लगने से गाड़ी में सवार 6 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए. हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है.

पुलिस की कार्रवाई
बता दें कि इस हादसे के बाद पुलिस ने बस के चालक, सहचालक और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है. बस को भी कब्जे में ले लिया गया है. एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया,  ओवरटेकिंग में चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है. मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!