थाना इस्लामनगर में पीस कमेटी बैठक, उघैती क्षेत्र में पैदल गश्त
बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. हृदेश कठेरिया ने आगामी होली, रमजान, जुमे की नमाज, नवरोज व ईद-उल-फितर को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए थाना इस्लामनगर पर संभ्रांत व्यक्तियों व धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी बैठक की।
बैठक में सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई। जुलूस, शोभायात्रा व मेलों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने अफवाहों से बचने, भड़काऊ पोस्ट साझा न करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
इसके बाद एएसपी ग्रामीण ने थाना उघैती पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजार क्षेत्रों में पैदल गश्त कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।
Badaun #PeaceCommittee #Ughaiti
https://www.youtube.com/@AamirKhan786king


