राजपाल क्यों जेल गए इस वकील से सुनिए? राजपाल यादव ने 7 चेक दिए थे, हर चेक 1.5 करोड़ रुपए का था. सारे चेक बाउंस हुए.
निचली अदालत ने राजपाल यादव को हर चेक के लिए 3-3 महीने की सजा सुनाई. साथ ही 1.35 करोड़ का जुर्माना भी लगाया.
इसके बाद राजपाल यादव ने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की. लेकिन राजपाल के केस में मेरिट नहीं था, ऐसे में सजा पर रोक नहीं लगती.
इसलिए राजपाल ने कोर्ट में तुरंत समझौते की बात की और सेटल करने को तैयार हुए. लेकिन इसके बाद भी पैसे नहीं दिया.
राजपाल ने कोर्ट को कई बार कहा कि मैं पैसा जमा कराउंगा. इस दौरान 75 लाख रुपए जमा भी कराए. लेकिन समय बहुत बीत गया.
आखिर में कोर्ट ने राजपाल को 2 दिन का वक्त दिया सरेंडर करने का. इसके बाद राजपाल ने कोर्ट से रिक्वेस्ट की कि उन्हें कुछ वक्त दिया जाए. कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया.
इसके बाद राजपाल ने अपने वकील बदले और सरेंडर कर दिया. अब राजपाल अपनी भतीजी की शादी के लिए जमानत मांग रहे हैं.
https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

