Valentine Day: पार्क में बैठे थे लड़का-लड़की, अचानक अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल पहुंचा और बंधवा दी राखी, देखें वीडियो

Moradabad Valentines Day: मुरादाबाद में वैलेंटाइन डे के मौके पर बजरंग दल ने पार्कों में गश्त लगाई और वहां बैठे जोड़े की क्लास लगाई। इस दौरान, उन्होंने लड़की से लड़के की कलाई पर राखी भी बंधवाई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।ओर काफी लोगो को टॉर्चर भी किया मुरादाबाद: वैलेंटाइन डे के मौके पर आज (14 फरवरी को) यूपी के मुरादाबाद में गजब नजारा दिखा। यहां के तमाम पार्कों में बजरंग दल की टीमों ने गश्त लगाई और वहां बैठे प्रेमी जोड़ों की क्लास ली। पूछताछ के बाद लड़कियों से लड़कों को राखी भी बंधवाई गई।इस दौरान, एक वीडियो ऐसा भी आया, जिसमें बजरंग दल ने राखी बंधवाने के बाद लड़के से लड़की के पैर भी छुआए। जानें ये पूरा माजरा क्या है?पार्कों में भी बजरंग दल की गश्ती
मुरादाबाद में दल के प्रदेश अध्यक्ष रोहन सक्सेना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की कई टीमें शहर के पार्कों में बैठे प्रेमी जोड़ों की तलाश में निकलीं। जहां भी इन्हें लड़के-लड़की बैठे दिखे, उनसे पूछताछ की और फोन नंबर लेकर उनके घर वालों से बात की। साथ ही, उनके पार्क में बैठे होने की सूचना भी दी।भाई-बहन का रिश्ता बताने पर बंधवाई राखी
इतना ही नहीं पार्क में बैठे एक नाबालिग जोड़े को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर उनके परिवार को फोन पर बात करके जानकारी दी। जबकि एक लड़के-लड़की ने अपने को आपस में बहन-भाई बताया तो अपने सामने ही लड़की से लड़के के राखी बंधवाई।

लड़की ने खुद आगे बढ़कर लड़के को बांधी राखीवीडियो में दिख रहा है कि बजरंग दल के लोग पहले लड़की से लड़के के साथ उसका संबंध पूछते हैं। जब वह बताती है कि लड़का उसका भाई है तो वह उसे राखी बांधने के लिए कहते हैं। लड़की भी आगे बढ़कर अपने हाथ में राखी ले लेती है और तुरंत लड़के को राखी बांध देती है।लड़के से लड़की के पैर छूने को कहा
इसके बाद अंतरराष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता उस लड़के से उसे राखी बांध चुकी लड़की के पैर छूने के लिए कहते हैं। इसके बाद वह लड़का फटाफट लड़की के पैर छू लेता है। इस मौके पर बजरंग दल के लोगों ने लोगों से वैलेंटाइन डे की जगह पुलवामा हमले की बरसी पर शोक जताने की अपील की।

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!