उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला हत्याकांड सामने आया है. प्रॉपर्टी विवाद में एक मां ने ही अपने बेटे की हत्या की साजिश रच डाली. दून पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 11 फरवरी की सुबह तिब्बती मार्केट के पास अर्जुन शर्मा को स्कूटी सवार बदमाशों ने गोली मार दी
पुलिस ने सुपारी किलरों का किया एनकाउंटर
पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की मां बीना शर्मा समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया. सीसीटीवी फुटेज और नाकेबंदी के आधार पर पुलिस ने शूटरों की पहचान कर घेराबंदी शुरू कर दी. चेकिंग के दौरान रायपुर और डोईवाला क्षेत्र में दोनों बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की. जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. मौके से 315 बोर के दो तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस तथा घटना में प्रयुक्त स्कूटी बरामद हुई. पूछताछ में दोनों सगे भाइयों ने 12 लाख की सुपारी लेकर हत्या करना कबूल किया
14 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी डील को लेकर था विवाद
जांच में सामने आया कि 14 करोड़ की प्रॉपर्टी डील और कोर्ट में स्टे को लेकर विवाद चल रहा था. आठ करोड़ रुपये देने के बाद भी कब्जा न मिलने से साजिश रची गई. मां बीना शर्मा, डॉ. अजय खन्ना और विनोद उनियाल ने मिलकर बेटे को रास्ते से हटाने की योजना बनाई. तीन लाख रुपये एडवांस देकर शूटरों से वारदात कराई गई. पुलिस ने मामले में में सभी को अरेस्ट किया
https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

UDAY FRUIT SHOP
Adress. Bandra West pali naka opp miya kabab hotel Mumbai Maharashtra pincode 400050
