फर्रुखाबाद के लोहिया अस्पताल में CMS का औचक निरीक्षण, अव्यवस्थाओं पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
फर्रुखाबाद | KGN Express News
मंगलवार सुबह लोहिया अस्पताल में सीएमएस डॉ. जगदीश शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कई कमियां सामने आईं, जिन पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
निरीक्षण में हेल्थ एटीएम बंद मिला, महिला वार्ड में कई बेड बिना चादर के पाए गए, जबकि पुरुष वार्ड में तीमारदार मरीजों के बेड पर बैठे मिले। इमरजेंसी वार्ड में ड्यूटी बोर्ड पर डॉक्टरों एवं फार्मासिस्टों के नाम अंकित नहीं थे, जिन्हें तुरंत दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन, बच्चा वार्ड की व्यवस्थाओं तथा जिरियाट्रिक वार्ड का भी निरीक्षण किया गया। बच्चा वार्ड में एग्जॉस्ट फैन लगाने के भी निर्देश दिए गए।
सीएमएस डॉ. शर्मा ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना अस्पताल प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
✍️ पत्रकार: आमिर महफूज खान
KGN Express News
https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

