मोहर्रम जुलूस में #जहरीली गोली बांट कर #हजारों लोगों को मारना चाहता था #फैयाज निसार हुसैन

मोहर्रम जुलूस में #जहरीली गोली बांट कर #हजारों लोगों को मारना चाहता था #फैयाज निसार हुसैन…!

‘नेक काम’ और ‘#विटामिन’ के नाम पर मौत का सामान बांटा

मुंबई में #मोहर्रम जुलूस के दौरान एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां जुलूस के दौरान #जहरीली गोलियां बांटी गई है। ऐसे में मुंबई पुलिस अब इसकी जांच पड़ताल में जुटी है कि यह साजिश किसकी थी।

मुंबई में मुहर्रम के जुलूस के दौरान दिल दहलाने वाली साजिश का पर्दाफाश हुआ है। समय रहते इस साजिश को पकड़ लिया गया, वरना आरोपी फैयाज ने बहुत बड़ी तबाही का प्लान बना रखा था। उसकी ओर से मुंबई के भायखला और जेजे मार्ग इलाके से गुजरने वाले हजारों लोगों के जुलूस में ‘नेक काम’ और ‘विटामिन’ के नाम पर मौत का सामान बांटा जा रहा था। पुलिस की मुस्तैदी और समय रहते की गई कार्रवाई से एक बहुत बड़ा जनसंहार टल गया है। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी #फैयाज निसार हुसैन प्रेमजी को गिरफ्तार किया है, जिसके पास से भारी मात्रा में जिंक फॉस्फाइड यानी चूहे मारने वाला जहर बरामद हुआ है.

मुहर्रम के जुलूस के दौरान #जिंक फॉस्फाइड की #जहरीली गोली खाने वाले सलमान सैयद और अली अब्बास सैयद ने बताया कि, सलमान को यह गोली एक महिला से मिली थी जो अनजाने में इसे खुद अपने बच्चों को भी खिला रही थी. गोली खाने के बाद उसकी तबीयत काफी बिगड़ गई थी. जिसके बाद उसने तुरंत जानकारी पुलिस को दी थी। अली अब्बास सैयद ने यह भी बताया कि विटामिन की गोली बताकर उसे यह जहरीली गोली दी गई थी। #पुलिस ने बताया कि गोलियां बांट रहे शख्स ने नेक काम के नाम पर यह गोलियां बांटी थी। जिससे किसी को शक नहीं हुआ। उसने दूसरे लोगों से भी यह गोलियां बटवाई थी।

पुलिस जांच में पता चला है कि इस बड़े #जनसंहार की तैयारी पिछले 15 दिनों से बेहद सुनियोजित तरीके से चल रही थी। घटना से करीब 15 दिन पहले फैयाज ने मुंबई के डोंगरी इलाके में एक किराए का कमरा लिया था. इसी कमरे को उसने अपना बेस बनाया था. आरोपी ने ऑनलाइन माध्यम से 50 किलो जिंक फॉस्फाइड और 30 हजार खाली कैप्सूल मंगवाए थे. फैयाज पिछले कई दिनों से एक-एक करके इन खाली कैप्सूलों में जहर भर रहा था. हर कैप्सूल में लगभग एक ग्राम जहर भरा गया था. पुलिस ने डोंगरी स्थित उसके कमरे से जहर का जखीरा और लगभग 15000 तैयार किए गए जहरीले कैप्सूल बरामद किए हैं. उसका लक्ष्य कुल 30000 कैप्सूल तैयार कर जुलूस में बांटने का था। पुलिस सूत्रों की माने तो फैयाज़ ने कबूला है की वो 15000 लोगों को मारना चाहता था।

https://www.youtube.com/@admin

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!