एक वर्षीय मासूम से दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, दोनों पैरों में लगी गोली

एक वर्षीय मासूम से दरिंदगी का आरोपी मुठभेड़ में दबोचा, दोनों पैरों में लगी गोली

शाहजहांपुर। खुटार थाना क्षेत्र में एक वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार खुटार क्षेत्र में दर्ज गंभीर आपराधिक मामले में आरोपी गुड्डू शर्मा घटना के बाद से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थीं। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी मैलानी रोड स्थित धनसिंहपुर मोड़ के आसपास मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की तथा पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध .315 बोर तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने घायल आरोपी को चिकित्सकीय परीक्षण और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म के मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में राहत की भावना है, वहीं पुलिस की सक्रिय कार्रवाई की भी चर्चा हो रही है।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!