प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने भाई पर लगाया आरोप

प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी ने भाई पर लगाया आरोप

सहारनपुर। रामपुर मनिहारान क्षेत्र में पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गई। मृतक की पत्नी ने अपने भाई पर प्रेम विवाह की रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, शामली जनपद के बाबरी थाना क्षेत्र निवासी शिव कुमार (24) अपनी पत्नी आकांक्षा को पुलिस भर्ती परीक्षा दिलाने के लिए रामपुर मनिहारान स्थित गोचर महाविद्यालय आया था। आकांक्षा परीक्षा केंद्र के अंदर परीक्षा दे रही थी, जबकि शिव कुमार बाहर इंतजार कर रहा था। आरोप है कि इसी दौरान आकांक्षा के भाई मंजीत ने वहां पहुंचकर शिव कुमार के सिर में सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों की सूचना पर पुलिस पहुंची और उसे अस्पताल भिजवाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की पत्नी आकांक्षा ने पुलिस को बताया कि उसने करीब चार माह पूर्व शिव कुमार से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से उसके परिजन इस रिश्ते का विरोध कर रहे थे। आकांक्षा का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते उसके भाई ने उसके पति की हत्या की है। वहीं मृतक के परिजनों ने भी प्रेम विवाह को लेकर चल रहे विवाद के कारण हत्या किए जाने की बात कही है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं। घटना के बाद दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!