तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले से सामने आई इस खबर ने सरकारी सिस्टम की सच्चाई पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले से सामने आई इस खबर ने सरकारी सिस्टम की सच्चाई पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। समीरपेट तहसीलदार ऑफिस में तैनात महिला तहसीलदार टी. सुचरिता को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि अलियाबाद क्षेत्र की करीब 30 एकड़ जमीन के कन्वर्जन की अनुमति देने के बदले 30 लाख रुपए की भारी मांग की गई थी। पीड़ित पक्ष अपने काम के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन हर बार फाइल आगे बढ़ाने के नाम पर रिश्वत मांगी जाती रही।
जब शिकायत ACB तक पहुंची, तो रंगा रेड्डी जिले के डीएसपी आनंद कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मंगलवार को समीरपेट तहसीलदार ऑफिस में अचानक छापा मारा। जांच के दौरान महिला तहसीलदार को अपने ड्राइवर के जरिए 2 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।
कार्रवाई के बाद पूरे दफ्तर में हड़कंप मच गया। अधिकारी घंटों तक दस्तावेजों और रिकॉर्ड की जांच करते रहे। शुरुआती जांच में सामने आया कि प्रति एकड़ 1 लाख रुपए के हिसाब से रिश्वत की डिमांड की गई थी।

पत्रकार आमिर महफूज खान

केजीएन एक्सप्रेस न्यूज

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!