बदायूँ: इस्लामनगर में घर में घुसकर लूट, घटनास्थल पर पहुँचीं SSP अंकिता शर्मा; खुलासे के लिए 4 टीमें गठित!
बदायूँ (20 मई): थाना इस्लामनगर क्षेत्र के मोहल्ला हाता में बीती रात 4 अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुसकर मारपीट की और नकदी समेत जेवरात लूट लिए।
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) अंकिता शर्मा ने खुद मौके पर पहुँचकर घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
बड़ी कार्रवाई: SSP अंकिता शर्मा ने वारदात के जल्द खुलासे के लिए 4 विशेष टीमें गठित की हैं। सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है।
- सोशल मीडिया सेल, बदायूँ पुलिस।
#BudaunPolice #UPPolice #CrimeNews #AnkitaSharmaSSP #BudaunNews #Islamnagar #LawAndOrder #UttarPradesh
Kgnexpressnews
https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

