पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह तो देवरिया के वीर बहादुर यादव और रामानंद यादव के यहां मिला 3600 लीटर तेल फिर पुलिस ने ये किया

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह तो देवरिया के वीर बहादुर यादव और रामानंद यादव के यहां मिला 3600 लीटर तेल फिर पुलिस ने ये किया


यूपी के देवरिया से पेट्रोल-डीजल को लेकर हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां पुलिस ने 3600 लीटर तेल बरामद किया है. इतना तेल देख पुलिस भी हैरान रह गई है.
को लेकर लगातार पुलिस और प्रशासन अलर्ट पर है. जमाखोरों और कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त एक्शन लिया जा रहा है. लगातार छापेमारी की जा रही है. मगर फिर भी जमाखोर अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं. यूपी के देवरिया में भी एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस ने छापा मारा. इस दौरान पुलिस को जिस मात्रा में पेट्रोल-डीजल मिला, उसे देख वह भी सन्न रह गई.
पुलिस ने 2 मकानों से 18 ड्रम पेट्रोल-डीजल बरामद किया. इस दौरान पुलिस ने 3600 लीटर पेट्रोल-डीजल अपने कब्जे में लिया. फिर पुलिस ने सख्त एक्शन लिया.

वीर बहादुर यादव के यहां छापा
रुद्रपुर तहसील के ग्राम जोगिया खुर्द में एसडीएम ने रेड डाली. यहां वीर बहादुर यादव के मकान से 15 प्लास्टिक ड्रम में लगभग 3 हज़ार लीटर डीजल बरामद किया गया. इसके बाद पुलिस ने गांव के ही रामानंद यादव के यहां छापामारी की. वहां भी पुलिस ने 3 ड्रम में 550 लीटर डीजल बरामद किया. कुल मिलकर 3600 लीटर पेट्रोल-डीजल अवैध रूप से जमा कर रखा था. इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ कार्रवाई की और केस दर्ज किया.
डीएम ने दिए निर्देश
बता दें कि देवरिया जिलाधिकारी ने भी पेट्रोल-डीजल को लेकर निर्देश जारी किए हैं. डीएम के निर्देशों के बाद ही पुलिस-प्रशासन लगातार छापामारी कर रहा है. इस दौरान पुलिस जमाखोरों के खिलाफ एक्शन भी ले रही है.
आपको बता दें कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध की वजह से पेट्रोल-डीजल को लेकर ये परेशानी खड़ी हुई है. केंद्र सरकार भी लगातार हालात सामान्य रखने के लिए बड़े कदम उठा रही है. सरकार द्वारा बार-बार अपील की जा रही है. मगर फिर भी पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाह उड़ रही हैं और जमाखोर इसका फायदा उठा रहे हैं.

#पत्रकार आमिर महफूज खान
केजीएन एक्सप्रेस न्यूज

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!