बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत

बाईकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत

इटावा: #ऊसराहार थाना क्षेत्र के ताखा-बरौना मार्ग पर नगला चतुर के सामने शनिवार दोपहर दो बाइकों की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बहन के घर से झंडा चढ़ाकर भाभी संग लौट रहे दो चचेरे भाई और दूसरी बाइक पर सवार दो युवकों समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सभी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों बाइकों के चालकों की मौत हो गई जबकि देवर भाभी समेत दूसरी बाइक सवार के साथी का उपचार जारी है। मरने वाले दोनों युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।

औरैया जनपद के एरवाकटरा थाना क्षेत्र के रमपुरा बरौना का रहने वाला रवि कुमार अपनी भाभी साधना व चचेरे भाई संदीप पुत्र चरन सिंह (28) के साथ बसरेहर के खड़कौली गांव में अपनी बहन राखी के घर दो दिन पहले झंडा चढ़वाने के लिए आया था। शनिवार को झंडा चढ़ने के बाद तीनों बाइक से गांव लौट रहे थे।

बाइक संदीप चला रहा था जबकि भाई रवि और भाभी साधना पीछे बैठी थी। संदीप हेलमेट नहीं लगाए था। जैसे ही वह ताखा-बरौना मार्ग पर नगला चतुर के पास पहुंचे तभी होंडा साइन बाइक से तेज रफ्तार से आ रहे युवकों ने उनकी बाइक में सीधे टक्कर मार दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सामने आ रहे युवकों की बाइक करीब 80 से 90 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से थी, जबकि संदीप की बाइक की रफ्तार लगभग 60 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। भीषण टक्कर में दोनों बाइकों के चालक उछलकर पांच मीटर दूर जाकर गिरे, जबकि उनकी बाइकें घिसटते हुए 50 मीटर दूर तक चली गई।

हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी सरसईनावर भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने संदीप व दूसरे बाइक सवार पवन (27) निवासी रतनपुर खास थाना रसूलाबाद कानपुर देहात को मृत घोषित कर दिया।

जबकि रवि, साधना व पवन के साथी की हालत गंभीर होने पर उन्हें आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बलराज भाटी ने बताया हादसे में दो युवकों की मौत हुई है। इनमें एक औरैया व दूसरा कानपुर देहात का रहने वाला है। कानपुर देहात निवासी युवक के घायल साथी का नाम पता नहीं पता लग सका है।

UttarPradesh #Etawah #RoadAccident #Usrahar #Photo #Accident#Kgnexpressnews

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!