बरेली में सास और साले की हत्या कर फरार चल रहे आरोपी का आज तड़के पुलिस मुठभेड़ में अंत हो गया। इज्जतनगर थाना क्षेत्र के सहारा ग्राउंड के पास हुई इस मुठभेड़ में आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि आरोपी ने बीते सोमवार को पारिवारिक विवाद के दौरान पंचायत में अपनी पत्नी, सास और साले पर चाकू से हमला कर दिया था। इस हमले में सास और साले की मौत हो गई थी, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है और अस्पताल में भर्ती है।
वॉइस ओवर 01
पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। साल 2009 में अपने मामा की हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई थी, हालांकि वह जमानत पर बाहर चल रहा था।
“कल रहपुरा चौधरी गांव में एक व्यक्ति ने तीन लोगों पर चाकू से हमला किया था, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और उसकी पत्नी घायल है जो अस्पताल में भर्ती है। रात में सूचना मिली कि आरोपी गांव में हथियार लेकर घूम रहा है और अपनी पत्नी की हत्या भी कर सकता है। इस सूचना पर गांव में अतिरिक्त पुलिस बल लगाया गया। आज सुबह करीब पौने छह बजे पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने पहले उसे गिरफ्तार करने की कोशिश की, लेकिन उसने पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में उसे गोली लगी। अस्पताल ले जाने पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई मुकदमे दर्ज थे और 2009 में मामा की हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा भी हुई थी।
https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor


