हमीरपुर – रोडवेज बस में 23 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। क्षेत्रीय प्रवर्तन दल ने राठ डिपो से झांसी जा रही बस में 23 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा है

हमीरपुर – रोडवेज बस में 23 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। क्षेत्रीय प्रवर्तन दल ने राठ डिपो से झांसी जा रही बस में 23 यात्रियों को बिना टिकट पकड़ा है। बस सोमवार शाम 7 बजे राठ से रवाना हुई थी। महोबकंठ में चेकिंग के दौरान प्रवर्तन दल के अभिषेक मिश्रा और अमित अवस्थी ने बस रोकी। जांच में सामने आया कि परिचालक ने किराया तो लिया लेकिन टिकट नहीं दिया। इस मामले में हरपालपुर थाने में चालक और परिचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। एआरएम ने दोनों को रूट से हटा दिया और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति भेजी है। ll #upsrtc #roadways

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!