ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने विभागों में लग्जरी गाड़ियां अटैच कराने के नाम पर फर्जी एग्रीमेंट बनाकर कारें हायर कर हड़पने वाले 23 वर्षीय युवक अभय भदौरिया को गिरफ्तार किया है। बीए पास अभय दो साल पहले तक टिफिन सेंटर चलाता था, लेकिन बाद में खुद को अवंटेक्स इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड का मैनेजर बताकर ट्रेवल एजेंसियों को झांसे में लेने लगा। वह फर्जी दस्तावेज तैयार कर 7-सीटर और 5-सीटर कारें ऊंचे किराए का लालच देकर हायर करता, फिर इन्हें दो से पांच लाख रुपए में गिरवी रख देता था। किराया नहीं देने पर मामला खुला, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे में कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ा और करीब 1.5 करोड़ रुपए की 17 कारें बरामद कीं। पुलिस को शक है कि आरोपी ने 50 से ज्यादा कारों से ठगी की है और मामले की जांच जारी है।
https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

