मेरठ में एक महिला ने अपने घर के पास गंदे नाले की सफाई करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन को चकमा दे दिया।

मेरठ में एक महिला ने अपने घर के पास गंदे नाले की सफाई करवाने के लिए पुलिस और प्रशासन को चकमा दे दिया। महिला ने डायल 112 पर फोन करके पुलिस को झूठी सूचना दी कि नाले में कोई गिर गया है। खबर मिलते ही पुलिस और नगर निगम की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं।

प्रशासन ने आनन-फानन में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, जो लगातार 10 घंटे तक चला। व्यक्ति को खोजने के प्रयास में जेसीबी मशीनों का इस्तेमाल कर पूरे नाले की सफाई कर दी गई। अंत में जब नाले में कोई नहीं मिला, तो जांच में सामने आया कि महिला ने सफाई करवाने के लिए यह झूठी कहानी रची थी। अब प्रशासन सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग करने और झूठी खबर देने के आरोप में महिला के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की तैयारी कर रहा है।

पत्रकार आमिर महफूज खान

https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!