थाना हजरतपुर : अभियुक्त राजेन्द्र व अशोक की गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत दिनांक 04.02.2026 को थाना हजरतपुर पुलिस ने मु0अ0स0 09/26 धारा 191(2)/352/351(3)/115(2)/118(1)/105 बीएनएस में वांछित अभियुक्त राजेन्द्र पुत्र फकीरे व अशोक पुत्र शिवदयाल निवासीगण ग्राम ग्योती, थाना हजरतपुर, जनपद बदायूँ को ग्राम कलक्टर नगलां पिपला तिराहे से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अदद लाठी/डंडे बरामद हुए हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह मय टीम शामिल रही।
https://www.youtube.com/@AamirKhan786king

