80वें स्वतन्त्रता दिवस – 2026 के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं सराहनीय सेवाओं के लिए नामित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

80वें स्वतन्त्रता दिवस – 2026 के शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं सराहनीय सेवाओं के लिए नामित पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया।

आज दिनांक 15.08.2026 को देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बड़े हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। शुभ अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ अंकिता शर्मा बदायूँ द्वारा पुलिस लाइन परिसर में ध्वजारोहण किया गया एवं उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। महोदय द्वारा सभी को संकल्प पत्र पढ़कर भारत को एक सम्पूर्ण प्रभुत्व संपन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने, आपसी भाईचारा, बन्धुता, दृढ़संकल्प तथा सभी मतभेद शांतिपूर्ण तरीके से दूर करने की शपथ दिलाई गई। स्वतन्त्रता सेनानी, पुलिस पेन्शनर, शहीद सैनिक के आश्रितो को सम्मान हेतु पुष्पहार एवं शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया तथा सराहनीय कार्य एवं सेवाओं के लिए नामित पुलिसकर्मचारीगणों को उनके पदकचिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री हृदेश कठेरिया, अपर पुलिस अधीक्षक नगर श्री अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन/नगर श्री राहुल पाण्डेय क्षेत्राधिकारी उझानी श्री सुनील कुमार सिंह व प्रतिसार निरीक्षक श्री इन्द्रजीत सिंह एवं पुलिस के अन्य अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सराहनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए निम्न पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण को विभिन्न पदकों एवं सम्मान चिन्हों से अलंकृत किया गया—

  1. सेवानिवृत्त उ0नि0 स0पु0 श्री दयाराम — सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से अलंकृत।
  2. निरीक्षक ना0पु0 श्री सहंसरवीर सिंह — सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत।
  3. उ0नि0 श्री रविन्द्र कुमार — सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत।
  4. मु0आ0 चालक श्री राजेश बाबू — सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह से अलंकृत।
  5. उ0नि0 श्री कप्तान सिंह — उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक) से अलंकृत।
  6. मु0आ0 श्री मिर्जा राहत जुबैर बेग — उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा चिन्ह (रजत पदक) से अलंकृत।
  7. उ0नि0 श्री हरिभान सिंह — सराहनीय सेवाओं के लिए सराहनीय सेवा पदक से अलंकृत। ध्वजारोहण उपरांत पुलिस मॉडर्न स्कूल बदायूँ में स्वतन्त्रता दिवस समारोह हर्ष व उल्लास के साथ मनाया गया। ध्वजारोहण प्रधानाचार्य श्री शैलेन्द्र बत्रा द्वारा किया गया व समस्त स्टाफ द्वारा देशभक्ति गीत की प्रस्तुति कर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बदायूँ अंकिता शर्मा द्वारा बच्चों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी एवं पुरुस्कार वितरण किये। देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने की प्रेरणा दी व कार्यक्रमों की मुक्त कंठ से प्रशंसा की। इसके साथ ही महोदय द्वारा स्वतन्त्रता दिवस-2026 के अवसर पर पुलिस परिवार के प्रत्येक सदस्यों के साथ ही समस्त जनपद व देश वासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई देते हुए उपस्थित सभी पुलिसकर्मियों को मिष्ठान वितरित किया गया।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!