लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

👉#लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट ने कोचिंग संस्थानों का किया निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

छह कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्थाओं की जांच, मानकों की अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी

शाहजहांपुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित कोचिंग सेंटर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। डीएम के निर्देश पर सिटी मजिस्ट्रेट रजनीकांत के नेतृत्व में शहर के विभिन्न कोचिंग संस्थानों में विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों की सुरक्षा से जुड़े इंतजामों, अग्निशमन उपकरणों, आपातकालीन निकास मार्गों, विद्युत वायरिंग और भवनों की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया गया।जांच टीम ने कोचिंग संस्थानों में लगे अग्निशमन यंत्रों को संचालित कर उनकी कार्यक्षमता परखी तथा आपदा की स्थिति में छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। संचालकों को निर्देश दिए गए कि निकास मार्ग किसी भी स्थिति में अवरुद्ध न रहें, विद्युत ओवरलोडिंग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं और सुरक्षा मानकों का पूर्ण रूप से पालन सुनिश्चित किया जाए। एक संस्थान में गेट एवं निकासी व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए गए।निरीक्षण के दौरान आकाश इंस्टीट्यूट, एसएसवी स्टडी सर्कल, पीडब्ल्यू विद्यापीठ, इनोवेटिव क्लासेज, एटीएनएस कोचिंग तथा पाल मैथ क्लासेस की जांच की गई। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा और मानकों की अनदेखी मिलने पर संबंधित संस्थान के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण टीम में डीआईओएस हरिवंश कुमार,सीओ सिटी एवं मुख्य अग्निशमन अधिकारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!