बांद्रा वेस्ट हिल रोड पर गटर के गंदे पानी से जनता परेशान, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल

बांद्रा वेस्ट हिल रोड पर गटर के गंदे पानी से जनता परेशान, BMC की अनदेखी पर उठे सवाल
मुंबई | KGN Express News
मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित हिल रोड पर Lucky Restaurant, Vodafone (Vi) Gallery और Watch Repair Store के पास गटर का गंदा पानी लंबे समय से जमा होने के कारण स्थानीय नागरिकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह इलाका शहर के सबसे व्यस्त क्षेत्रों में से एक है, जहां दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है।
जब KGN Express News के संवाददाता आमिर महफूज़ खान मौके पर पहुंचे तो स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी समस्याओं से अवगत कराया। नागरिकों ने बताया कि Watch Repair Store के पास गटर का गंदा और बदबूदार पानी लगातार जमा रहता है, जिससे वहां खड़ा होना भी मुश्किल हो जाता है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पास में स्थित ट्रैफिक सिग्नल पर लोगों को कई बार काफी देर तक खड़ा रहना पड़ता है। गटर के पानी से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण लोग अपना मुंह और नाक ढंककर खड़े रहने को मजबूर हैं। गर्मी के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है तथा बीमारी फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
नागरिकों ने KGN Express News को बताया कि इस समस्या को लेकर उन्होंने कई बार BMC में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों की लापरवाही के कारण समस्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है।
क्षेत्र के दुकानदारों और राहगीरों ने प्रशासन से मांग की है कि गटर की तत्काल सफाई कर जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए ताकि लोगों को इस परेशानी से राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। अब देखना यह है कि BMC प्रशासन जनता की इस जायज़ मांग पर कब तक कार्रवाई करता है।
रिपोर्ट: आमिर महफूज़ खान
KGN Express News | बांद्रा वेस्ट, मुंबई

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!