शाहजहांपुर में तालाब में गिरी बोलेरो, दो फंसे:पानी के डर से बाहर नहीं निकले,

शाहजहांपुर में तालाब में गिरी बोलेरो, दो फंसे:पानी के डर से बाहर नहीं निकले, एक घंटे बाद रेस्क्यू हुआ, हरदोई के रहने वाले हैं दोनों

शाहजहांपुर में एक अनियंत्रित बोलेरो सड़क किनारे तालाब में गिर गई। इसमें सवार दो लोग लगभग एक घंटे तक फंसे रहे। गश्त कर रहे इंस्पेक्टर ने भीड़ देखकर घटना की जानकारी ली, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल रात में ही दोनों को बाहर निकाला। हरदोई निवासी दोनों व्यक्तियों को मामूली चोटें आई हैं, जिनका उपचार कराया गया।

यह घटना शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद क्षेत्र के रहपुरा के पास रविवार रात करीब 12 बजे हुई। फर्रुखाबाद से जलालाबाद की ओर आ रही बोलेरो पुलिया के पास अनियंत्रित होकर तालाब में काफी अंदर तक चली गई। पुलिया पर कुछ निर्माण कार्य चल रहा था।

बोलेरो में फंसे लोगों की पहचान हरदोई जिले के लोनार थाना क्षेत्र के परवन गांव निवासी चांद बाबू और गोलू के रूप में हुई। वे इसलिए बाहर नहीं आए क्योंकि उन्हें लगा कि जिस स्थान पर वे फंसे हैं, वहां पानी गहरा होगा।

बताया गया कि पास में ही एक धार्मिक आयोजन चल रहा था। वहां से गुजर रहे लोगों की नजर तालाब में फंसी गाड़ी की जलती लाइट पर पड़ी, जिसके बाद उन्होंने अन्य लोगों को मौके पर बुलाया। इसी दौरान थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान गश्त करते हुए वहां पहुंचे। भीड़ देखकर उन्होंने गाड़ी रोकी और रात में ही व्यवस्था कराकर दोनों को बोलेरो से बाहर निकलवाया।

दोनों घायलों को मामूली चोटें आईं, जिनका उपचार कराया गया। सोमवार सुबह तालाब में फंसी बोलेरो को बड़ी मशीनों की मदद से बाहर निकालने का प्रयास जारी है। थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने पुष्टि की कि उन्होंने रात में गश्त के दौरान खुद मौके पर रुककर लोगों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकलवाया था

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!