शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर गिरफ्तार

शाहजहांपुर में फर्जी ब्रिगेडियर गिरफ्तार 🚨

सैन्य क्षेत्र में ब्रिगेडियर की वर्दी पहनकर घूम रहे युवक की पोल खुल गई। सेना के अधिकारियों ने पूछताछ के बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

पकड़े गए युवक की पहचान आर्यन वर्मा के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि उसने सेना की वर्दी नोएडा से खरीदी थी। उसके कब्जे से नकली पिस्टल और भारत सरकार का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुआ है।

मामले में दो सुरक्षा गार्ड और एक ड्राइवर से भी सेना के अधिकारी पूछताछ कर रहे हैं। थाना सदर बाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया है।

सैन्य क्षेत्र में फर्जी सैन्य अधिकारी के पकड़े जाने से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और मामले की गहन जांच जारी है।

Shahjahanpur #FakeBrigadier #ArmyArea #BreakingNews #UPNews #CrimeNews

KGNEXPRESSNEWS

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!