दिल्ली के करोल बाग और मोती नगर में चल रहा नकली मोबाइल एक्सेसरीज़ का खेल आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया।

दिल्ली के करोल बाग और मोती नगर में चल रहा नकली मोबाइल एक्सेसरीज़ का खेल आखिरकार पुलिस की पकड़ में आ गया।
चमचमाते बॉक्स, ब्रांडेड पैकिंग और “ओरिजिनल” होने का दावा… लेकिन अंदर का सच बेहद चौंकाने वाला था।
क्राइम ब्रांच की AGS यूनिट ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस रैकेट का पर्दाफाश किया, जो लोगों के भरोसे और मेहनत की कमाई के साथ खिलवाड़ कर रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान ओप्पो, वन प्लस और रियलमी जैसे बड़े ब्रांड्स के नाम पर बेचे जा रहे भारी मात्रा में नकली मोबाइल एक्सेसरीज़, फर्जी पैकेजिंग सामग्री और मशीनें बरामद कीं।
जांच में सामने आया कि चीन से बिना लेबल वाले मोबाइल एक्सेसरीज़ मंगवाए जाते थे। इसके बाद उन्हें मोती नगर की फैक्ट्री में ब्रांडेड पैकेजिंग पहनाकर इस तरह तैयार किया जाता था कि ग्राहक असली और ड्यूटी-फ्री सामान समझकर खरीद लें।
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो गोदाम और एक प्रिंटिंग फैक्ट्री सील कर दी। मौके से पैकिंग मशीनें, नकली बॉक्स, स्टिकर और बड़ी मात्रा में तैयार माल बरामद हुआ।
इस पूरे खेल का खुलासा तब हुआ जब क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि रामा रोड स्थित फैक्ट्री में बड़े स्तर पर फर्जी मोबाइल प्रोडक्ट्स की पैकेजिंग की जा रही है। इसके बाद इंस्पेक्टर पवन कुमार की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर इस रैकेट का भंडाफोड़ कर दिया।

पत्रकार आमिर महफूज खान

केजीएन एक्सप्रेस न्यूज़

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!