मध्य प्रदेश के सतना से सामने आई यह अनोखी प्रेम कहानी इन दिनों हर तरफ चर्चा का विषय बनी हुई है। जेल की ऊंची दीवारों और सख्त नियमों के बीच शुरू हुई यह कहानी अब सात फेरों के पवित्र बंधन तक पहुंच चुकी है। बताया जा रहा है कि सतना जेल में तैनात जेलर फ़िरोज़ा खातून की मुलाकात ड्यूटी के दौरान उम्रकैद की सजा काट रहे धर्मेंद्र सिंह से हुई थी। शुरुआत में यह रिश्ता केवल जेलर और कैदी तक सीमित था, लेकिन वक्त के साथ दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और यही मुलाकातें धीरे-धीरे गहरे प्रेम में बदल गईं।
कहा जाता है कि धर्मेंद्र सिंह का व्यवहार जेल में काफी अच्छा था। उनके अनुशासन और अच्छे आचरण को देखते हुए सजा में राहत भी दी गई। लेकिन इसी दौरान फ़िरोज़ा खातून के दिल में धर्मेंद्र के लिए ऐसा प्यार जन्म ले चुका था, जिसे वह चाहकर भी भुला नहीं पा रही थीं। दोनों ने समाज, मजहब और तमाम बंदिशों से ऊपर उठकर एक-दूसरे को अपनी जिंदगी मान लिया।
जब इस रिश्ते की जानकारी फ़िरोज़ा खातून के परिवार को हुई तो उन्होंने इसका विरोध किया। परिवार इस बात से नाराज था कि वह दूसरे धर्म के युवक से मोहब्बत कर बैठी हैं। रिश्तों में तनाव बढ़ा, विरोध हुआ, लेकिन फ़िरोज़ा अपने फैसले पर अडिग रहीं। उन्होंने साफ कर दिया कि उनका प्यार ही उनकी जिंदगी है और अब वह धर्मेंद्र के बिना नहीं रह सकतीं।
जैसे ही धर्मेंद्र सिंह की सजा पूरी हुई, दोनों ने अपने रिश्ते को शादी का नाम देने का फैसला कर लिया। इस दौरान जहां परिवार ने दूरी बना ली, वहीं कुछ सामाजिक संगठनों ने उनका साथ दिया। बताया जा रहा है कि बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने फ़िरोज़ा को अपनी बेटी मानते हुए शादी में सहयोग किया और कन्यादान की रस्म भी निभाई।
पत्रकार आमिर महफूज खान
केजीएन एक्सप्रेस न्यूज़
https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

