Kanpur के बिधनू में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब फैक्ट्री कर्मचारियों से भरी बस तेज रफ्तार

Kanpur के बिधनू में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब फैक्ट्री कर्मचारियों से भरी बस तेज रफ्तार डंपर की टक्कर के बाद अनियंत्रित होकर रामगंगा नहर में पलट गई। बस पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नहर में जा गिरी और कुछ ही पलों में मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर राहत कार्य शुरू किया। नहर में आधी डूबी बस की खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और उन्हें बस की छत पर खड़ा किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सीढ़ी लगाकर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह मुहम्मदपुर निवासी चालक इंद्रपाल निजी बस से साड़-कुढ़नी क्षेत्र से 19 फैक्ट्री कर्मियों को लेकर Rania स्थित ट्राई डेंट फैक्ट्री जा रहा था। तभी बिधनू रामगंगा नहर पुल पर सामने से आए तेज रफ्तार डंपर ने बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे नहर में जा गिरी।
गनीमत रही कि जिस जगह बस पलटी वहां नहर में पानी कम था, वरना हादसा और भी भयावह हो सकता था। कई यात्रियों को चोटें आई हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पत्रकार आमिर महफूज खान

केजीएन एक्सप्रेस न्यूज

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!