मुंबई से नागपुर जा रही बस (बस नंबर: MP20ZV7607) का शिरडी में हादसा

मुंबई से नागपुर जा रही बस (बस नंबर: MP20ZV7607) का शिरडी में हादसा
मुंबई से नागपुर की यात्रा के लिए बस (नंबर: MP20ZV7607) शिरडी पहुंचते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस बस में कुल 45 यात्री सवार थे, जिनमें से कई को चोटें आई हैं। कुछ यात्री अपने बेहद जरूरी काम से नागपुर जा रहे थे, जिनमें नयाज़ुद्दीन खान, आरिफ खान, इरफान खान फहमीदा बेगम शाहिदा शेख़ और इतर यात्री शामिल थे। इनमें से कई लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिससे उन्हें मुंबई वापस लौटना पड़ा। घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है, और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन हादसे की जांच कर रहा है और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास जारी हैं। इस रिपोर्ट को हमारे संवाददाता, पत्रकार आमिर मेहफूज़ खान ने तैयार किया है, केजीएन एक्सप्रेस न्यूज़ से।

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!