अंबेडकर नगर में घायल बाइक सवारों की मदद के लिए जमा थे लोग, तभी आई तेज रफ्तार कार और 8 परिवारों में मच गई चीख पुकार

अंबेडकर नगर में घायल बाइक सवारों की मदद के लिए जमा थे लोग, तभी आई तेज रफ्तार कार और 8 परिवारों में मच गई चीख पुकार


उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर में भीषण सड़क हादसा हो गया. इस हादसे में 8 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. दरअसल यहां बाइक हादसा हुआ, जिसमें 2 लोग घायल हो गए. उनकी मदद के लिए आस-पास के लोग जमा हो गए. मगर तभी तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया. दर्दनाक हादसा
ये दर्दनाक मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर अकबपुर मार्ग पर स्थित अशरफपुर भुआ गांव के पास से सामने आया है. मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 2 बाइक टकराई और बाइक सवार घायल हो गए. हादसा देख आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे. लोग घायलों की मदद कर ही रहे थे, तभी वहां से गुजर रही तेज रफ्तार कार ने वहां खड़े लोगों को कुचल दिया.

इस दौरान कार ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को कुचल दिया. मगर जब तक पुलिस घायलों को अस्पताल लेकर गई, तब तक 6 लोगों की मौत हो चुकी थी. 2 घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर भी भेजा गया. मगर डॉक्टरों ने उन दोनों को भी मृत घोषित कर दिया. इस हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई है.

https://www.youtube.com/@admin

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!