दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: IIT ग्रेजुएट युवती की घर में रेप के बाद हत्या, पूर्व घरेलू नौकर गिरफ्तार

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: IIT ग्रेजुएट युवती की घर में रेप के बाद हत्या, पूर्व घरेलू नौकर गिरफ्तार
खबर:
दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश इलाके में एक 22 वर्षीय युवती का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से हड़कंप मच गया। मृतका IIT से ग्रेजुएट थी और एक वरिष्ठ नौकरशाह की बेटी बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, युवती के साथ पहले दुष्कर्म किया गया और फिर मोबाइल चार्जर से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी गई। घटना के समय वह घर में अकेली थी और घर में जबरन घुसने के कोई निशान नहीं मिले हैं।
मामले में पुलिस ने 19 वर्षीय राहुल नामक युवक को गिरफ्तार किया है, जो पहले उसी घर में घरेलू नौकर के रूप में काम करता था। उसे करीब एक महीने पहले नौकरी से निकाल दिया गया था।
जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस विजय कुमार के मुताबिक, जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन गेम खेलता था और आसपास के घरों में काम करने वाले अन्य नौकरों से पैसे उधार लेकर वापस नहीं करता था, जिसके चलते उसे नौकरी से हटा दिया गया था।
पुलिस ने आरोपी को द्वारका इलाके के एक होटल से गिरफ्तार किया, जहां वह छिपा हुआ था। उस पर दुष्कर्म, हत्या और लूट के आरोप लगाए गए हैं।
सीसीटीवी फुटेज में आरोपी राहुल को सुबह 6:28 बजे पीड़िता के घर से निकलते हुए देखा गया है। पुलिस के अनुसार, युवती का शव उसके परिजनों ने घर के अंदर संदिग्ध हालात में देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
मृतका ने अपनी पढ़ाई DPS आरके पुरम से पूरी की थी और बाद में IIT दिल्ली से ग्रेजुएशन किया था। वह UPSC परीक्षा की तैयारी कर रही थी। साथ ही वह एक कुशल डांसर भी थी और कई प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीत चुकी थी।
परिवार की बात करें तो उसका बड़ा भाई एक मल्टीनेशनल कंपनी में वरिष्ठ पद पर कार्यरत है, जबकि उसकी मां डॉक्टर हैं।
पुलिस जब आरोपी के अलवर स्थित घर पहुंची तो पता चला कि वह पहले भी एक यौन उत्पीड़न के मामले में शामिल रह चुका है। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी घटना से एक रात पहले अलवर से दिल्ली आया था और संभवतः घर में मौजूद डुप्लीकेट चाबी से अंदर दाखिल हुआ।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की महज जांच में जुटी हुई है।

खबर। #पत्रकार आमिर महफूज खान कि सात

केजीएन एक्सप्रेस न्यूज

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!