बदायूं में एक पिता ने 5महीने के नवजात को छत से फ़िकमार कार दिया

बदायूं में एक पिता ने अपने 5 महीने के नवजात को छत से फेंककर मार डाला

बदायूं में एक पिता ने अपने 5 महीने के नवजात को छत से फेंककर मार डाला

बदायूं में एक पिता ने अपने 5 महीने के नवजात को छत से फेंककर मार डाला। देर रात करीब 12 बजे आरोपी ने पहले बच्चे को छत से नीचे लटकाया और पत्नी पर मायके से तुरंत चलने का दबाव बनाने लगा।

जब पत्नी ने मना किया, तो उसने नवजात को छत से नीचे फेंक दिया। गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल ले जाया गया, जहां रविवार सुबह उसकी मौत हो गई। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव का

है।

घटना के बाद परिजनों ने आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद कर दिया। सुबह पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। आरोपी बॉबी अपनी पत्नी, बहन के साथ साले की शादी में शामिल होने आया था और रविवार को बारात जानी थी।बिसौली कोतवाली क्षेत्र के मलखानपुर गांव के रहने वाले प्रमोद दिवाकर गांव के प्रधान रह चुके हैं। रविवार यानी आज प्रमोद के बेटे सौरभ की बारात जानी है। शादी में शामिल होने के लिए बेटी कुमकुम भी अपने दो बेटों प्रशांत (5) और पांच महीने के राघव के साथ 6 अप्रैल को मायके आई थी।

पूर्व प्रधान प्रमोद ने बेटी कुमकुम की शादी संभल के रहने वाले बेहटरसूल गांव के बॉबी से की है। बॉबी दिल्ली में फैक्ट्री में काम करता है। पूर्व प्रधान ने बताया- शादी में शामिल होने के लिए 17 अप्रैल को कुमकुम का पति बॉबी, अपने भाई शिवकुमार, भाभी अंजलि, बहन नीलम के साथ आया था।

शुक्रवार रात में ही बॉबी शराब के नशे में धुत होकर आया और बहन नीलम को किसी बात को लेकर बुरी तरह से पीटने लगा। पिटाई से नीलम बेहोश हो गई। कुमकुम के परिजन के अनुसार, करीब 4 घंटे बाद नीलम को होश आया। बॉबी के माता-पिता को रात में भी बुलाया गया। वे लोग नीलम को रात में ही लेकर चले गए। बॉबी भी मारपीट के बाद कहीं चला गया था। #पत्रकार आमिर महफूज खान #केजीएन एक्सप्रेस न्यूज

https://www.youtube.com/@AamirKhanEditor

Oplus_16908288

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!